{"_id":"6992a300149a7f7e3c08b62e","slug":"man-commit-suicide-in-zira-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zira: विदेश जाने के बाद पत्नी के बने अवैध संबंध, आहत पति ने दे दी जान; महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Zira: विदेश जाने के बाद पत्नी के बने अवैध संबंध, आहत पति ने दे दी जान; महिला गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 16 Feb 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार
रणबीर सिंह उर्फ राणा के विदेश जाने पर उसकी पत्नी बलविंदर कौर के आरोपी बलदेव सिंह के साथ अवैध संबंध बन गए। राणा लगभग सात साल बाद घर लौटा तो उसे भी बलदेव सिंह ने धमकाया।
रणबीर सिंह
- फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन
विस्तार
जीरा में एक व्यक्ति ने पत्नी की अवैध संबंधों से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
जीरा के अवान रोड निवासी मृतक रणबीर सिंह उर्फ राणा की मां प्रकाश कौर ने बताया कि उसके बेटे के विदेश जाने पर उसकी पत्नी बलविंदर कौर के आरोपी बलदेव सिंह के साथ अवैध संबंध बन गए। उसका बेटा लगभग सात साल बाद घर लौटा तो उसे भी बलदेव सिंह ने धमकाया।
प्रकाश कौर ने बताया कि उसका मकान भी बलविंदर कौर ने धोखे से अपने नाम करवा लिया और बेच दिया। बेटे ने विदेश से आकर पत्नी को बहुत समझाया लेकिन उसने अपनी हरकतें बंद नहीं की। पत्नी की हरकतों से तंग आकर रणबीर ने अपनी जान दे दी।
इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि बलविंदर कौर के बलदेव सिंह नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे जिसके कारण रणबीर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बलविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। बलदेव सिंह को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन