सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mother sells newborn baby girl for Rs 2.10 lakh five people including lady doctor arrested in Ludhiana

शर्मनाक: कलयुगी मां ने नवजात बच्ची का कर दिया सौदा, पार्क में हो रही थी डील; लेडी डॉक्टर और खरीदार भी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Feb 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

चंद रुपयों के खातिर मां ने अपनी नवजात बच्ची का सौदा कर दिया। इससे पहले की बच्ची को किसी दूसरे को बेचा जाता पुलिस ने आरोपी मां सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक महिला डॉक्टर भी शामिल है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। 

Mother sells newborn baby girl for Rs 2.10 lakh five people including lady doctor arrested in Ludhiana
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लुधियाना में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपनी ममता का गला घोंटते हुए चंद रुपयों के लिए अपनी नवजात बेटी का सौदा कर दिया। बच्ची को बेचने के पीछे पूरा रैकेट है। पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला डॉक्टर सहित पांच आरोपियों को दबोच लिया है। यह शर्मनाक खेल एक निजी नर्सिंग होम से शुरू हुआ, जहां मासूम के जन्म के बाद उसकी बोली लगा दी गई।

Trending Videos


थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने इस मामले में बच्ची की मां सुनीता रानी, खरीदार और डॉक्टर सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, थानेदार गुरमेल सिंह 15 फरवरी को टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाबा थान सिंह चौक स्थित अरोड़ा नर्सिंग होम में 14 फरवरी को जन्मी एक बच्ची को बेचने की तैयारी चल रही है। सूचना थी कि मां ने अपनी बेटी का सौदा 2 लाख 10 हजार रुपये में तय किया है और आरोपी नीली झंडा रोड स्थित पार्क के पास सौदे की रकम लेकर इकट्ठा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बिना वक्त गंवाए पार्क में छापेमारी की, जहां बच्ची को सौंपने की प्रक्रिया चल रही थी। मौके से पुलिस ने बच्ची की मां सुनीता देवी के साथ प्रवीण, बीएएमएस डॉ. मनमीत कौर, रुची और खरीदार मनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन सभी ने मिलीभगत कर इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया गया। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या यह गिरोह पहले भी बच्चों की खरीद-फरोख्त में शामिल रहा है। फिलहाल मासूम बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed