{"_id":"6992ecfdd66bab9b3b0f1e6b","slug":"two-tenants-accused-of-murdering-elderly-woman-in-amritsar-arrested-from-delhi-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पहुंची पंजाब पुलिस: अमृतसर में बुजुर्ग महिला के हत्यारे गिरफ्तार, दो किरायेदारों ने मिलकर किया था मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली पहुंची पंजाब पुलिस: अमृतसर में बुजुर्ग महिला के हत्यारे गिरफ्तार, दो किरायेदारों ने मिलकर किया था मर्डर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 16 Feb 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के अमृतसर में 28 जनवरी को बुजुर्ग महिला वीना रानी (67) का शव उनके घर पर बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में मिला था। शरीर पर तेजधार हथियार से किए गए कई वार के निशान पाए गए।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर के मजीठा रोड इंदिरा कॉलोनी में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपियों को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला है। हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना सदर पुलिस राजधानी दिल्ली पहुंची और वहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गुरदेव सिंह और शमशेर सिंह उर्फ शेरा के रूप में हुई है। दोनों मृतका के मकान में किरायेदार के तौर पर रह रहे थे और वारदात के बाद शहर छोड़कर फरार हो गए थे।
Trending Videos
डीसीपी आलम विजय सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को बुजुर्ग महिला वीना रानी (67) का शव उनके घर पर बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में मिला था। शरीर पर तेजधार हथियार से किए गए कई वार के निशान पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच शुरू कराई गई। परिजनों ने किरायेदारों पर शक जताया था, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले घर में पार्टी का बहाना बनाया। आरोप है कि उन्होंने महिला के रिश्तेदार को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और देर रात लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
दिल्ली से की गई गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के आभूषण, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तेजधार चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सामान को केस प्रॉपर्टी के रूप में जब्त कर लिया गया है। थाना सदर में हत्या और लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि साजिश में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।