{"_id":"6993017dfedb17ec320d6ced","slug":"three-accused-arrested-for-beating-a-youth-in-mandi-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145014-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मंडी में युवक को पीटने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मंडी में युवक को पीटने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चौथा हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, राजलोक कॉलोनी सराय रोड निवासी वैभव दत्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे वह अपने परिचित विशाल सूद की दुकान पर न्यू मार्केट सब्जी मंडी सराय में गया था। जहां सैफ मंसूरी ने गाली-गलौज कर अपने साथियों को बुलाकर उस पर हमला कर दिया था। सैफ मंसूरी ने सहरीयाज निवासी कस्साबान, चांद सलमानी निवासी ज्वालापुर, सुहेल मंसूरी निवासी ज्वालापुर व अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे घेरकर बुरी तरह पीटा था।
आरोप है कि उसके बाएं हाथ में तीन फ्रैक्चर आए थे। इस मामले में रविवार की रात दोनों पक्षों को बयान के लिए कोतवाली बुलाया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे और उत्तेजित होकर शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति पैदा कर दी। तब आरोपी सैफ व सुहेल निवासी मोहल्ला चौहानान, फईम निवासी कस्साबान को गिरफ्तार कर लिया। तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
Trending Videos