सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Obscene acts on women on canal track, accused arrested

Haridwar News: नहर पटरी पर महिलाओं को देखकर की अश्लील हरकतें, आरोपी पकड़ा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Obscene acts on women on canal track, accused arrested
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में नहर पटरी पर महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करते हुए एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी उसकी अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वह हर हफ्ते यहां आकर ऐसी हरकतें कर रहा था। पुलिस ने आरोपी प्रभाकर मिश्रा निवासी मकतूलपुरी, रामनगर कोतवाली गंगनहर, रुड़की को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, घटना रविवार देर शाम कनखल थाना क्षेत्र निवासी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन सतनाम साक्षी घाट की ओर पैदल मार्ग पर घूमने जाती हैं। पिछले कई दिनों से एक युवक सफेद रंग की स्कूटी से वहां आता था और महिलाओं को देखकर अश्लील व आपत्तिजनक हरकतें करता था। उसकी हरकतें लगातार बढ़ती जा रही थीं। रविवार शाम करीब 7:10 बजे दोनों महिलाएं जब पैदल मार्ग पर टहलने पहुंचीं तो वह फिर से वहां दिखाई दिया। महिलाओं को देखते ही उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार महिलाओं ने उसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम प्रभाकर मिश्रा निवासी मकतूलपुरी, रामनगर थाना कोतवाली गंगनहर रुड़की बताया। संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed