सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One accused arrested for stealing mobile phone from house

Haridwar News: घर से मोबाइल चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested for stealing mobile phone from house
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में घर से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी आकाश निवासी पाल विहार कॉलोनी, ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, सात फरवरी को सुरेश सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर से मोबाइल चोरी कर ले गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपी को चिह्नित कर धरपकड़ शुरू की गई। इस बीच सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी में शामिल युवक मेट्रो अस्पताल जाने वाले मार्ग पर है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि तलाशी लेने पर आरोपी से चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर लिया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed