{"_id":"6a0abdb6293997e1990d9da6","slug":"threat-to-blow-up-punjab-schools-railway-track-ludhiana-sangrur-dhuri-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना के स्कूलों को धमकी: पेपर दे रहे बच्चों को सुरक्षित निकाला, दहशत फैली; सर्च में नहीं मिला कुछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना के स्कूलों को धमकी: पेपर दे रहे बच्चों को सुरक्षित निकाला, दहशत फैली; सर्च में नहीं मिला कुछ
Mon, 18 May 2026 01:29 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 18 May 2026 01:29 PM IST
सार
जिस वक्त धमकी आई, उस समय परिसरों के भीतर छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षाएं दे रहे थे। शांतिपूर्ण माहौल में चल रहे इम्तिहान के बीच अचानक उपजे इस संकट से बच्चों के माता-पिता की सांसें अटक गईं।
विज्ञापन
लुधियाना में स्कूलों को धमकी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। जिन स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई, उनमें सराभा नगर एक्सटेंशन स्थित डीएवी स्कूल, दुगरी का बाल भारती स्कूल और किचलू नगर के बीवीएम और ऊधम सिंह नगर के बीवीएम स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधनों ने बिना देरी किए इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिस वक्त धमकी आई, उस समय परिसरों के भीतर छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षाएं दे रहे थे। शांतिपूर्ण माहौल में चल रहे इम्तिहान के बीच अचानक उपजे इस संकट से बच्चों के माता-पिता की सांसें अटक गईं। वे अपने दफ्तरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और जरूरी कामों को बीच में ही छोड़कर बदहवास स्थिति में दौड़ पड़े। कुछ ही देर में स्कूल गेटों के बाहर डरे-सहमे अभिभावकों का भारी जमावड़ा लग गया।
लुधियाना पुलिस के बम निरोधक और विशेष एंटी-सबोटाज दस्तों ने तीनों परिसरों को खाली कराया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आधुनिक उपकरणों की मदद से पूरे परिसर के चप्पे-चप्पे को खंगाला।
थाना सराभा नगर के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने स्पष्ट किया कि संस्थानों को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस की स्पेशल टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गहन छानबीन शुरू की। संतोषजनक बात यह रही कि सघन तलाशी के दौरान किसी भी परिसर से कोई संदेहास्पद सामग्री या बारूद बरामद नहीं हुआ, जिससे सभी ने राहत की सांस ली और हालात पूरी तरह काबू में हैं। फिलहाल साइबर सेल की विशेष टीम इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि यह खतरनाक संदेश किस आईपी एड्रेस से और किस शरारती तत्व द्वारा भेजा गया था।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन