{"_id":"6a836bbbb899dc1cef07676f","slug":"motorcyclist-killed-in-collision-with-tata-magic-hathras-news-c-63-1-sali1025-105547-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Tue, 18 Aug 2026 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
गौरव। फ़ाइल फोटो
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज रोड पर सोमवार शाम टाटा मैजिक की टक्कर से 22 वर्षीय गौरव उर्फ कालू पुत्र किशनपाल की मौत हो गई। हादसा शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव हबीबपुर के निकट हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है।
गांव अगसौली रतनपुर निवासी गौरव हसायन में गुलाब के फूल बेचकर बाइक से गांव लौट रहा था। हबीबपुर के पास कासगंज की ओर से आ रही टाटा मैजिक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मैजिक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद