फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three miscreants robbed a finance company employee in broad daylight.

Hathras News: दिन दहाड़े तीन बदमाशों ने फाइनेंसकर्मी को लूटा

Tue, 18 Aug 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 18 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants robbed a finance company employee in broad daylight.
पीड़ित धर्मवीर सिंह। - फोटो : Samvad
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में सैनपुर रजबहा मोड़ के पास सोमवार को दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 6620 रुपये लूट लिए। पीड़ित के अनुसार बाइक सवारों ने पता पूछने के बहाने से उसे रोक लिया और फिर तमंचा दिखाकर रुपये ले लिए।
विज्ञापन

गांव पटैनी निवासी धर्मवीर सिंह हाथरस में नवीपुर स्थित फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी हैं। धर्मवीर ने बताया कि वह फाइनेंस संबंधी कार्य से जा रहे थे। सैनपुर रजबहा मोड़ पर पहुंचते ही तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ऊंचागांव पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद यादव भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने राया मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालीं। सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed