फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dak Kanwadia youth dies in Haridwar

Silent Attack: हरिद्वार से उठाई डाक कांवड़, 20 मिनट बाद बिगड़ी तबीयत, साइलेंट अटैक से हुई कांवड़िया की मौत

Mon, 17 Aug 2026 09:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 17 Aug 2026 09:42 PM IST
सार

आकाश ने साथियों के साथ डाक कांवड़ उठाई। करीब 20 मिनट बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़ा। साथियों के अनुसार उसको तीन झटके आए। तत्काल उसे सीपीआर देकर मुंह से सांस देने की कोशिश की गई, पर बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
Dak Kanwadia youth dies in Haridwar
मृतक आकाश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिकंदराराऊ के एटा रोड स्थित गांव बरई शाहपुर निवासी 22 वर्षीय आकाश की हरिद्वार में डाक कांवड़ उठाने के दौरान अचानक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन


पड़ोसी सोमेंद्र सिंह ने बताया कि आकाश अपने दोस्तों के साथ 14 अगस्त को डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। 15 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे आकाश ने साथियों के साथ डाक कांवड़ उठाई। करीब 20 मिनट बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़ा। साथियों के अनुसार उसको तीन झटके आए। 
विज्ञापन


तत्काल उसे सीपीआर देकर मुंह से सांस देने की कोशिश की गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकाश छह माह पहले जयपुर जाकर काम कर रहा था। उसके पिता ओंकार की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। परिवार में उसकी मां, दो भाई और एक बड़ी बहन हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। आकाश का 13 वर्षीय छोटा भाई अक्सर बीमार रहता है। ऐसे में परिवार में आकाश की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार देर रात आकाश का शव गांव बरई शाहपुर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। आकाश के साथ गए उसके साथी भी उसकी मौत से सदमे में हैं। सोमेंद्र के मुताबिक चिकित्सक ने आकाश की मौत का कारण साइलेंट अटैक बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed