फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kanwariyas in Hathras on the third Monday of Sawan

सावन का तीसरा सोमवार: शिव की भक्ति में रंगा हाथरस, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

Mon, 17 Aug 2026 09:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 17 Aug 2026 09:26 PM IST
सार

सोमवार को सुबह से ही भक्त भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आए। दिन निकलने के साथ ही शहर के शिवालयों में पूजा का दौर शुरू हो गया। भक्तों ने बम भोले के जयकारों के साथ भोलेनाथ का दूध और गंगाजल से अभिषेक किया।

विज्ञापन
Kanwariyas in Hathras on the third Monday of Sawan
चौबे वाले महादेव मंदिर पर डाक कांवड़ से जलाभिषेक करते कांवड़िया - फोटो : संवाद

विस्तार

सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर पूरा हाथरस जिला भगवान शिव की भक्ति में रंगा दिखाई दिया। सोमवार सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया, वहीं बिल्व पत्र, भांग, धतूरा, फल-फूल आदि सामग्री से पूजा की। कांवड़ियों ने गंगाजल से महादेव का अभिषेक किया।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही भक्त भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आए। दिन निकलने के साथ ही शहर के शिवालयों में पूजा का दौर शुरू हो गया। भक्तों ने बम भोले के जयकारों के साथ भोलेनाथ का दूध और गंगाजल से अभिषेक किया। सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का मनोहारी शृंगार किया गया। कहीं बर्फ, कहीं पत्तियों, कहीं भांग और फूलों से भोलेनाथ का शृंगार किया गया। 
विज्ञापन


कई मंदिरों में खीर, पूड़ी, हलवा का प्रसाद वितरित किया गया। शहर के प्रमुख मंदिर चौबे वाले महादेव पर मेले का आयोजन किया गया। रेलवे फाटक वाले गोपेश्वर महादेव, सपरिया वाला मंदिर, गड्ढेश्वर महोदेव, भकाभेंड़ा महादेव, बाबुलनाथ महादेव, आगरा रोड स्थित चिंताहरण महादेव, कामेश्वर महादेव आदि मंदिरों में भी भगवान भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed