{"_id":"6a836ca074997dbff300a8aa","slug":"accusation-of-abducting-a-young-woman-she-died-during-treatment-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-175582-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: युवती के अपहरण का आरोप, इलाज के दौरान जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: युवती के अपहरण का आरोप, इलाज के दौरान जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का पुरवा बरीबोझ गांव में भैंस चरा रही युवती को कार सवार जबरन उठा ले गए। संदिग्ध हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में प्रयागराज में युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लालगंज कोतवाली के राजा का पुरवा बरीबोझ गांव निवासी जागेश्वर पाल की बेटी साक्षी पाल (19) सोमवार दोपहर गांव के कोल्ड स्टोरेज के पास भैंस चरा रही थी। इसी दौरान वहां एक कार पहुंची। आरोप है कि कार सवारों ने पहले युवती से पता पूछा और उसके नजदीक पहुंचते ही उसे खींचकर कार में बैठा लिया। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले कार हाईवे की ओर निकल गई। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर परिजनों को युवती के लालगंज ट्राॅमा सेंटर में भर्ती होने की बात बताई।
परिजन ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो पता चला कि युवती की तबीयत जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी है। यहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गईं हैं।