फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News Pickup truck carrying Kanwariyas overturns in Lalganj; 12 injured, three critical condition

Pratapgarh News : लालगंज में कांवड़ियों से भरी पिकप पलटी, 12 घायल, तीन की हालत गंभीर

Mon, 10 Aug 2026 04:51 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (प्रतापगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (प्रतापगढ़) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Aug 2026 04:51 PM IST
सार

लालगंज कोतवाली इलाके में सोमवार को कांवड़ियों से भरी पिकप ओवरटेक के दौरान ऊबड़ खाबड़ पटरी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 12 कांवड़िए घायल हो गए।अफरा-तफरी के बीच आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से ट्रामा सेंटर लाया गया।

विज्ञापन
Pratapgarh News Pickup truck carrying Kanwariyas overturns in Lalganj; 12 injured, three critical condition
कांवड़ियों से भरी पिकप लालगंज में पलटी, 12 घायल। - फोटो : संवाद।

विस्तार

लालगंज कोतवाली इलाके में सोमवार को कांवड़ियों से भरी पिकप ओवरटेक के दौरान ऊबड़ खाबड़ पटरी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 12 कांवड़िए घायल हो गए। अफरा-तफरी के बीच आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां हालत गंभीर देख तीन को जिला अस्पत रेफर कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक व एसडीएम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

विज्ञापन




मानिकपुर के साहूमई का पुरवा से कांवड़िये रविवार को गंगा जल लेकर बाबा घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक करने आए थे। सोमवार को दर्शन और जलाभिषेक के बाद सभी पिअप से वापस लौट घर रहे थे। लालगंज के अमावां चौराहे के समीप एक पेट्रोल पंप के पास पिअप ओवरटेक के दौरान ऊबड़-खाबड़ पटरी पर डगमगा कर पलट गई। दुर्घटना में लहूलुहान कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में सनी भारती (20), हिमांशु (22), शिवम (19), निर्मला साहू (18), पवन (26), अनिल (26) समेत नितेश, अजय, शुभम, सुनील और मुकेश घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों ने आनन फानन में लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देख सनी भारती, हिमांशु, शिवम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर रवाना किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। उपजिलाधिकारी वाचस्पति सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों के उपचार की जानकारी ली। अफसरों ने घटना स्थल जाकर हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed