Pratapgarh News : सई नदी में डूबे सगे भाइयों का शव दूसरे दिन बरामद, परिवार में मचा कोहराम
सई नदी में डूबे सगे भाइयों का शव सोमवार को सुबह एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बरामद किया। एक किशोर का शव घटना के बाद ही बरामद हो गया था, लेकिन दोनों भाइयों का कुछ पता नहीं चला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सई नदी में डूबे सगे भाइयों का शव सोमवार को सुबह एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बरामद किया। एक किशोर का शव घटना के बाद ही बरामद हो गया था, लेकिन दोनों भाइयों का कुछ पता नहीं चला था। रविवार को देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों के अलावा एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को सुबह से फिर सर्च आपरेशन चलाया गया, जिसमें दोनों के शवों को गहरे पानी से निकाला गया। शवों को जब घर ले जाया गया तो पूरे मोहल्ले में माहौल गमगीन हो गया। परिवार में कोहराम की स्थित रही।
रविवार को डूब गए थे तीन किशोर
शहर के अचलपुर स्थित लेखपाल कॉलोनी निवासी सराफ रामजी सोनी के दो बेटे 14 वर्षीय कृष्णा और 16 वर्षीय अनुराग पड़ोस में रहने वाले फूफा राजू सोनी के 16 वर्षीय बेटे अमित के साथ सुबह करीब नौ बजे स्कूटी से ज्वेलरी का सामान लेकर श्याम बिहारी गली के एक व्यापारी की दुकान पर पहुंचाने जा रहे थे। लेकिन, चर्चा है कि उन्होंने रास्ते में प्लान बदल दिया और वे सीधे दिलीपपुर थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर स्थित खीरीबीर पुल पहुंच गए।
सई नदी के किनारे तीनों स्कूटी धोने के साथ नहाने लगे। पैर फिसलने के कारण तीनों पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। नदी के किनारे मछली पकड़ रहे मछुवारों ने किशोरों को डूबते देख शोर मचाया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नदी में उतरे गोताखोरों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद अमित को खोज निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। वहीं, कृष्णा और अनुराग की तलाश के लिए प्रयागराज की एसडीआरएफ टीम लगाई गई। दूसरे दिन सोमवार को दोनों भाइयों का शव बरामद किया गया।
मोहल्ले में पसरा मातम
हादसे के बाद सराफा कारोबारियों में शोक का माहौल है। अचलपुर से लेकर श्याम बिहारी गली व ठठेरी बाजार में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। सराफा के घर पर भीड़ जुटी है।
परिवार का दुलारा था अमित
अमित परिवार में सबसे छोटा होने के कारण दुलारा था। दो भाई व दो बहनों में वह सबसे छोटा था। उसकी मौत से भाई और बहनें भी रोते बिलखते रहे। वहीं, नदी में डूबे कृष्ण और अनुराग का एक छोटा भाई भी है।
पुलिस ने कब्जे में लिए लाखों के आभूषण
खीरीबीर घाट पर मिली स्कूटी की डिकी से लाखों रुपये के आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया है।