फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Car rams into a stationary goods vehicle by the roadside; siblings killed, one in critical condition.

Pratapgarh : सड़क किनारे खड़े मालवाहक में कार ने मारी जोरदार टक्कर, भाई-बहन की मौत, एक की हालत नाजुक

Thu, 09 Jul 2026 03:19 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Jul 2026 03:19 PM IST
सार

रानीगंज कस्बे से गुजरी लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी पिकअप से कार टकराई,जिससे कार में बैठे सगे भाई और बहन गाड़ी में बुरी तरह फंसे थे, वहीं कार चला रहा मंगेतर घायल हालत में गाड़ी में फंसा रहा।

विज्ञापन
Car rams into a stationary goods vehicle by the roadside; siblings killed, one in critical condition.
रानीगंज में कार और पिकअप में टक्कर के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

रानीगंज कस्बे से गुजरी लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी पिकअप से कार टकराई,जिससे कार में बैठे सगे भाई और बहन गाड़ी में बुरी तरह फंसे थे, वहीं कार चला रहा मंगेतर घायल हालत में गाड़ी में फंसा रहा। हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तीनों को निकालने में जुटी। नाकाम पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिस पर उन लोगों ने कटर की मदद से दो को निकाला। आगे की सीट पर महिला बुरी तरह गाड़ी में फंसी थी, जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए रानीगंज ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां सगे भाई बहन की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर निवासी मनीष सोनी अपनी पत्नी दीपा और अपने दोनों बच्चों के साथ कार से अपनी ससुराल गोंडा के मनकापुर गया था। उनके साथ ही दूसरी कार में मनीष का छोटा भाई मोहित अपनी मंगेतर रोली और साले मोनू के साथ गया था। मंगलवार की रात वह लोग दोनो कारों से घर लौट रहे थे। रास्ते में रानीगंज बाजार के ट्रामा सेंटर के पास करीब 12.20 बजे पीछे आ रही ड्राइविंग कर रहे मोहित की कार प्लाईवुड से भरे पिकअप से टकरा गई। जिसमें तीनों कार में बुरी तरह फंस गए, टकराने के बाद पिकअप कार पर आधी पलट गई।
विज्ञापन


हादसे की आवाज इतनी भयानक थी कि घरों में सो रहे लोग बाहर निकल आए और घायलों को निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। वहीं आगे चल रहे मनीष भी अपने भाई के साथ हुए हादसे पर कार को रोककर दुर्घटनाग्रस्त कार के पास पहुंचा, वह भी लोगों के साथ अपने भाई को निकालने का प्रयास किया, वहीं उसकी पत्नी इस हादसे बदहवास होकर रोने चिल्लाती रही। इधर मौके पर पहुंची पुलिस भी गाड़ी में से तीनों को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचे और कटर मशीन और हथौड़े से मारकर किसी तरह ड्राइवर मोहित को बाहर निकाला, थोड़ी देर बाद जेसीबी की मदद से रोली और मोनू को भी काफी मशक्कत से निकाला गया। तीनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने  रोली और मोनू को मृत घोषित किया।  मनीष सोनी ने बताया कि अपने ससुर  राजेंद्र प्रसाद के गुजर जाने के बाद अपनी साली रोली और साले मोनू को अपने साथ ही रखे थे। 26 जनवरी को अपनी साली रोली से ही अपने छोटे भाई मोहित की सगाई करा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed