Pratapgarh : गृहस्वामी का एक हत्यारोपी गिरफ्तारी, तीन फरार, मजदूरी के लेन-देने के विवाद में हुई घटना
अंतू थाना क्षेत्र के चमनगंज बाजार में शनिवार की रात गृहस्वामी के हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरार तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतू थाना क्षेत्र के चमनगंज बाजार में शनिवार की रात गृहस्वामी के हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरार तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बैट को बरामद किया है।
बघुमार निवासी राम मिलन चमनगंज बाजार में मकान का निर्माण करा रहा था। शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मजदूरी को लेकर गृहस्वामी का मजदूरों से विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मजदूरों ने राम मिलन के सिर पर बैट से हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रामराज, राजू मुसहर, मोनू व सूरज के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।
एक आरोपी धनौर निवासी रामराज को शनिवार की रात ही जैतीपुर तिराहा से हिरासत में लिया है। फरार तीन आरोपियों की तलाश पुलिस टीम कर रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मजदूरी का पैसा न देने पर हत्या की है। पैसा मांगने पर धमकी देकर भगा देता था। राय बनाकर चारों लोग शनिवार को पैसा मांगने राम मिलन के पास पहुंचे। विरोध करने पर गृहस्वामी मारपीट करना शुरू कर दिया। चारों ने मिलकर उसके सिर पर बैट से हमलाकर फरार हो गए। बैट को बांस की कोठ में आरोपी ने छिपा दिया था।
एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। आरोपी की निशानदेही पर लकड़ी का टूटा हुआ बैट और उसकी मुठिया बरामद की गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। - आलोक कुमार, एएसपी पूर्वी