Pratapgarh : सीएम योगी के आगमन की तैयारी में जुटे अफसर, डीएम ने की समीक्षा
डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को विकास भवन सभागार में सीएम आगमन की तैयारी की समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम में ड्यूटी करने वाले अधिकारी सात जुलाई को समय से कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को विकास भवन सभागार में सीएम आगमन की तैयारी की समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम में ड्यूटी करने वाले अधिकारी सात जुलाई को समय से कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होंगे। पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सीएम के प्रस्थान तक दायित्व का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य को पूरा करना होगा। कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा नही होनी चाहिए। सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रगति रिपोर्ट के साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होंगे। बैठक में हेलीपैड, पार्किंग, पेयजल, पर्याप्त बैठक व्यवस्था, पंडाल एवं मंच निर्माण, सेफ हाउस की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाोई, विद्युत, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरण की जानकारी डीएम ने ली। बैठक में सीडीओ डॉ. राम मोहन मीना, एडीएम आदित्य प्रजापति, परियोजना निदेशक दयाराम यादव आदि मौजूद रहे।
1.55 अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम
सात जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ 1.55 अरब रुपये की 54 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 41 सदर और 13 परियोजना विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र की है। इसके अलावा 2.25 अरब रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसमें सदर विधानसभा की 30 और विश्वनाथगंज विधानसभा की 15 परियोजनाएं शामिल हैं।