फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News Siblings go missing while bathing in Mattan Nala; search underway; family in deep distress.

Pratapgarh News : मट्टन नाला में नहाने गए भाई-बहन लापता, तलाश जारी, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 17 Aug 2026 01:52 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (प्रतापगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (प्रतापगढ़) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Aug 2026 01:52 PM IST
सार

उदयपुर थाना क्षेत्र के गाड़ी दर्रा गांव के समीप मट्टन नाला के दुल्लापुर घाट पर सोमवार को नहाने गए भाई-बहन गहरे पानी में समा गए। दोनों का खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल सका। स्थानीय गोताखोर करीब तीन घंटे से उनकी तलाश में जुटे रहे।

विज्ञापन
Pratapgarh News Siblings go missing while bathing in Mattan Nala; search underway; family in deep distress.
मट्टन नाले में भाई-बहन के डूबने की सूचना पर जुटी भीड़ और पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

उदयपुर थाना क्षेत्र के गाड़ी दर्रा गांव के समीप मट्टन नाला के दुल्लापुर घाट पर सोमवार को नहाने गए भाई-बहन गहरे पानी में समा गए। दोनों का खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल सका। स्थानीय गोताखोर करीब तीन घंटे से उनकी तलाश में जुटे रहे। पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन





उदयपुर के गाड़ी दर्रा निवासी पांच बच्चे गांव के समीप स्थित मट्टन नाला के दुल्लापुर घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय अरविंद सिंह की पुत्री13 वर्षीय आईशा सिंह और सात वर्षीय पुत्र राम सिंह गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। दोनों के पानी में डूबने की घटना की जानकारी साथ गए बच्चों ने परिजनों व ग्रामीणों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर तहसील प्रशासन के अवसर व पुलिसकर्मी पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने पानी में उतरकर दोनों भाई-बहन की तलाश शुरू की है। प्रशासन की निगरानी में 3 घंटे से अधिक समय से दोनों की तलाश जारी है। अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों में कोहराम है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed