फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP: Major tragedy in Pratapgarh; six people killed after a house collapses in Mahuli; relief and rescue operat

UP: प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा, एक ही झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार, माता-पिता, बेटा-बहू समेत छह की मौत

Thu, 06 Aug 2026 12:06 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Aug 2026 12:06 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के महुली मंडी इलाके में बड़ा हादसा हो गया। बुधवार की देर रात करीब ढाई तीन बजे एक जर्जर मकान धराशायी हो जाने से उसमें दबकर एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई। यह मकान 100 साल पुराना बताया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है। 

विज्ञापन
UP: Major tragedy in Pratapgarh; six people killed after a house collapses in Mahuli; relief and rescue operat
मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

प्रतापगढ़ के चिलबिला कोतवाली के महुली मंडी इलाके में बड़ा हादसा हो गया। बुधवार की देर रात करीब ढाई तीन बजे एक जर्जर मकान धराशायी हो जाने से उसमें दबकर एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई। यह मकान 100 साल पुराना बताया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए हर संभव मदद की घोषणा की है।

विज्ञापन


जिन लोगों की मलबे में दबकर जान गई है, उसमें महादेव (2) पुत्र अमन श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव (42) पत्नी प्रमोद श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव (45) पुत्र कामता प्रसाद श्रीवास्तव, माधुरी (24) पत्नी अमन श्रीवास्तव, बाबू (छह माह) पुत्र अमन श्रीवास्तव शामिल हैं। मलबे में कुल सात लोग दबे थे। जिसमें छह की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


100 पुराना था मकान

शहर के महुली वार्ड के रहने वाले प्रमोद श्रीवास्तव पुत्र कामता प्रसाद श्रीवास्तव बुधवार की रात भोजन करने के बाद परिवार के साथ एक ही कमरे में सो रहे थे। रात में बारिश हो रही थी। करीब दो बजे के आसपास मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। सभी मलबे में दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम व स्थानीय लोगों ने मलबे से प्रमोद श्रीवास्तव (45), पत्नी रीता श्रीवास्तव (42)  नितिन (24 ) पुत्र प्रमोद श्रीवास्तव , बहू माधुरी( 24)पत्नी अमन श्रीवास्तव, पोते माधव (2)  और बाबू (6 माह) बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद फानन में सभी मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस और प्रशासन की टीम घटना की जांच कर रही है। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में परिवार का एक सदस्य सुरक्षित बचा है। पटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed