फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Patricide – Son strangles father to death and buries the body in the room.

Pratapgarh : खून का कत्ल- पिता का गलादबाकर हत्या कर बेटे ने कमरे में दफनाया शव

Thu, 23 Jul 2026 08:12 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Jul 2026 08:12 PM IST
सार

महेशगंज थाना क्षेत्र के अठैसा प्रीतमपुर गांव में बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को घर के कमरे में दफना दिया। सप्ताह भर से गायब चल रहे 70 वर्षीय जगदीश प्रसाद द्विवेदी का शव बृहस्पतिवार को घर में बनी कब्र से बरामद हुआ।

विज्ञापन
Pratapgarh: Patricide – Son strangles father to death and buries the body in the room.
प्रतापगढ़ के अठैसा गांव में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

महेशगंज थाना क्षेत्र के अठैसा प्रीतमपुर गांव में बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को घर के कमरे में दफना दिया। सप्ताह भर से गायब चल रहे 70 वर्षीय जगदीश प्रसाद द्विवेदी का शव बृहस्पतिवार को घर में बनी कब्र से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

बुजुर्ग जगदीश प्रसाद के पास तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा 40 वर्षीय संतोष और दूसरा नंबर का बेटा 38 वर्षीय अजय व सबसे छोटा बेटा 34 वर्षीय विजय है। जगदीश छोटे बेटे विजय के साथ गांव के मकान में रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार, छोटा बेटा विजय शराब और नशे का आदी है। छह माह पहले उसने पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया था। दो बार पिता पर हमला कर घायल कर चुका था। पिछले एक सप्ताह से बाप-बेटा दोनों घर से लापता थे। घर में ताला लटक रहा था। घर के अंदर से दुर्गंध उठने लगा तो पड़ोसियों ने दिल्ली-गुड़गांव में रह रहे बड़े बेटे संतोष और मझले बेटे अजय को सूचना दी।

विज्ञापन


दोनों बेटे गांव पहुंचे। पिता का कहीं पता नहीं चला तो बेटे ने महेशगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बड़े बेटे संतोष ने विजय की पत्नी को फोन से बुलवाया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे घर का ताला तोड़कर अंदर गए तो तेज दुर्गंध आई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घर के पीछे बने कमरे की जमीन खुदी मिली। खोदाई में जगदीश का शव दफन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम कुंडा और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव निकालकर पोस्टमॉर्टम भेजा गया। मौके से पुलिस ने फावड़ा बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय और सीओ सदर मनोज रघुवंशी ने मौके का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि देखने से प्रतीत हो रहा है कि गला घोटकर हत्या किया गया है। इसके बाद पहले से तैयार घर के अंदर कब्र में शव को दफन कर दिया गया।

मृतक के बड़े बेटे संतोष की तहरीर पर छोटे भाई विजय के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद से आरोपी विजय फरार है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। - दीपक भूकर, पुलिस अधीक्षक

दुर्गंध से खुला राज, पैर मोड़कर साढ़े तीन फिट गड्ढे में दफनाया गया था शव

महेशगंज के अठैसा गांव में वृद्ध की हत्या नृशंस हत्या का राज कमरे में उठ रहे दुर्गंध से खुला। साढ़े तीन फिट गड्ढे में दफन शव जब निकाला गया तो उसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। वृद्ध के पैर को तोड़कर उसके कंधे तक ले जाया गया था। इसके बाद उसे दफनाया गया था। दुर्गंध इतनी अधिक थी कि कमरे में टिक पाना मुश्किल था।

बीते बुधवार से अठइसा प्रीतमपुर गांव स्थित मकान में न तो वृद्ध जगदीश थे और न ही उनका छोटा बेटा विजय। विजय की पत्नी भी मायके थी। मकान में ताला लटक रहा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना उनके बड़े बेटे संतोष व मझले बेटे अजय को दी। दिल्ली में संतोष व गुड़गांव से अजय दोनों बृहस्पतिवार को अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे। इसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस के साथ दोनों घर पहुुंचे। मकान का ताला तोड़ा गया तो कमरे की दुर्गंध से वहां खड़ा होना मुश्किल था। सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मी गमछे से मुंह ढंककर कमरे में दाखिल हुए। 

जगदीश ने की थी दो शादी, साथ रहता था छोटा बेटा

मृतक जगदीश प्रसाद ने दो शादी की थी। पहली पत्नी से संतोष व दूसरी पत्नी से अजय व विजय है। संतोष परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं, जबकि अजय परिवार के साथ गुरुग्राम में रहता था। छोटा बेटा विजय परिवार जगदीश के साथ रहता था। वह गांव में चाय की दुकान चलता था। कुछ दिन पहले विजय से उसकी पत्नी का विवाद हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर मायके चली गई थी।

अकेले के बस की बात नहीं

जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया है, यह अकेले की बस की बात नहीं। इस घटनाक्रम में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसी आशंका ग्रामीणों ने जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed