Pratapgarh : कहासुनी से नाराज पिता ने रंभे से हमलाकर की बेटे की हत्या, परिवार में मचा कोहराम
कमोली विरभानपुर में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे कहासुनी से नाराज पिता ने चारपाई पर सो रहे बेटे पर लोहे के रंभे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी बेटे को प्रयागराज के निजी अस्पताल में ले जाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमोली विरभानपुर में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे कहासुनी से नाराज पिता ने चारपाई पर सो रहे बेटे पर लोहे के रंभे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी बेटे को प्रयागराज के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से बीमार हैं। उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि परिजनों की ओर से मामले की कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि परिजनों को घर न छोड़ने की हिदायत दी गई है।
शेषमणि पांडेय के दो बेटे अंबुज (23), सत्यम और बेटी शिवानी है। पत्नी निर्मला शिक्षामित्र हैं। बड़ा बेटा अंबुज प्रयागराज में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। हत्या की जानकारी पर बृहस्पतिवार को बाघराय पुलिस मृतक के घर पहुंची। छोटे बेटे सत्यम ने पुलिस को बताया कि पिता का मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग में इलाज चल रहा है। मंगलवार की रात पिता और बड़े भाई के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बुधवार की सुबह अंबुज चारपाई पर सो रहा था।
पिता ने लोहे के रंभे से अंबुज के सिर पर हमला कर दिया। उसे प्रयागराज के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ करके घटना की जानकारी एकत्र की। थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने घटना की रिपोर्ट सीओ सदर को भेजी। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सीओ सदर मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। साथ ही सभी को घर न छोड़ने की हिदायत दी।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, पिता ने ही बेटे की हत्या की है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल परिजनों को घर न छोड़ने का निर्देश दिया गया है। - रविंद्र प्रताप, सीओ सदर