Pratapgarh : स्वतंत्रता सेनानी का फर्जी प्रमाणपत्र दिखाकर आठ सिपाहियों ने ली नियुक्ति, प्राथमिकी दर्ज
प्रतापगढ़ में नागरिक पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इस मामले में पांच जून को फर्जीवाड़े में आठ आरक्षी पुलिस जवानों के खिलाफ सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़ में नागरिक पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इस मामले में पांच जून को फर्जीवाड़े में आठ आरक्षी पुलिस जवानों के खिलाफ सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले का खुलासा पूर्व आरटीसी प्रभारी उप-निरीक्षक राजेश कुमार यादव शिकायत पर इनके प्रमाणपत्रों के जांच के बाद हुआ। सदर कोतवाली क्षेत्र में नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 में आठ आरक्षियों ने फर्जी तरीके से नियुक्तियां हासिल कीं। सभी आठों आरोपियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित कोटे का लाभ लेने के लिए फर्जी प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल किया था।
एसआई की तहरीर पर आठ आरक्षियों के खिलाफ एफआईआर
पुलिस लाइन के एसआई राजेश यादव की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने आठ आरक्षियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। आरक्षियों पर सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का फर्जी प्रमाण लगाकर नौकरी प्राप्त करने का आरोप है। सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल आठ अभ्यर्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का प्रमाण पत्र लगाया था। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थियों की नियुक्ति जनपद में की गई। प्रयागराज के अल्लापुर निवासी अधिवक्ता अभयराज सिंह ने मिर्जापुर जिले के थाना विंध्याचल स्थित जासा बखौरा निवासी आरक्षी शुभम दुबे के खिलाफ शिकायत बांदा जिले के पुलिस से की थी।
बांदा पुलिस ने जांच रिपोर्ट पुलिस लाइन प्रतापगढ़ भेजी। बांदा पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर सीओ लाइन ने सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों का सत्यापन किया। सत्यापन रिपोर्ट सीओ सिटी को भेजी गई। सीओ सिटी ने आठ अभ्यर्थियों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र की जांच कराने के लिए रिपोर्ट संबंधित जिलों में भेजी। जांच के दौरान आठों अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र कूटरचित मिले। सीओ सिटी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच सिविल लाइन चौकी प्रभारी अनुपम त्रिपाठी को दी गई है।
मिर्जापुर के हैं सभी अभ्यर्थी
सीओ सिटी के आदेश पर एसआई की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी में दोषी मिले आठ अभ्यर्थी मिर्जापुर जिले के हैं। जिगना थाना क्षेत्र के परमानपुर गौरा निवासी अभिषेक पांडेय, रामपुर हंसवार निवासी रविशंकर, विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा बधौरा निवासी शुभम दुबे व अजय कुमार, पट्टी सुपंथा निवासी प्रदीप कुमार, कलना निवासी खुशबू गुप्ता, आकाश मिश्रा, कोतवाली कटरा के बथुआ महुअरिया निवासी दिव्यांशु यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भर्ती परीक्षा में कूटरचित दस्तावेज का प्रयोग कर लाभ पाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। - प्रशांत राज, सीओ सिटी