फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raja Bhaiya and his father Uday Pratap placed under house arrest; administration took the step in the interest

Pratapgarh : कुंडा विधायक राजाभैया पिता उदय प्रताप समेत भदरी किले में नजरबंद, 13 समर्थक भी हाउस अरेस्ट

Thu, 25 Jun 2026 11:17 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Jun 2026 11:17 AM IST
सार

Pratapgarh News: मोहर्म पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने लोकतांत्रिक जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक राजाभैया को हाउस अरेस्ट कर लिया है। कुंडा स्थित भदरी किले में उनके पिता उदय प्रताप सिंह को भी नजर बंद कर दिया गया है। साथ ही 13 समर्थकों पर भी घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। इस संबंध में किले के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। किला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। 

विज्ञापन
Raja Bhaiya and his father Uday Pratap placed under house arrest; administration took the step in the interest
राजाभैया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला प्रशासन ने मोहर्रम के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को उनके पिता राजा उदय प्रताप सिंह व  13 समर्थकों के साथ हाउस अरेस्ट (नजरबंद) किया है। यह एहतियाती कदम भदरी कोठी के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ उठाया गया। 
विज्ञापन




 

पुलिस सूत्रों की माने तो  कुंडा के शेखपुर में  वर्ष 2012 में एक बंदर की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक हनुमान मंदिर का निर्माण किया था। राजा उदय प्रताप सिंह इसी मंदिर में हर वर्ष मोहर्रम के दिन हनुमान पाठ और भंडारे का आयोजन करते हैं। तनाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने हाउस अरेस्ट की कार्रवाई की है। वर्ष 2013-14 में जुलूस और भंडारा साथ आयोजित होने पर  स्थिति बिगड़ गई थी।

विज्ञापन

किले के गेट पर नोटिस किया गया चस्पा

Raja Bhaiya and his father Uday Pratap placed under house arrest; administration took the step in the interest
किले के गेट पर नोटिस चस्पा किया गया। - फोटो : संवाद।

राजा भैया के आवास के बाहर पुलिस ने हाउस अरेस्ट की नोटिस चस्पा की है। समर्थकों में निर्भय सिंह बेंती, जुगनू विश्वकर्मा हथिगवां, हनुमान पांडेय कुंडा, जीतेंद्र यादव, आनंद पाल, रमाकांत मिश्रा, भवानी विश्वकर्मा, रवि सिंह, केशरी नंदन पांडेय,  जमुना प्रसाद मौर्य, गया प्रयास प्रजापति, मोहन  हथिगवां शामिल हैं। सीओ कुंडा शिव नारायण वैस ने बताया कि हाउस अरेस्ट किए गए लोगों के घर पर  नोटिस चस्पा कर दी गई। पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई है। शुक्रवार की रात नौ बजे हाउस अरेस्ट की कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed