{"_id":"69e99e11356bcb3e3f0cb885","slug":"youth-suspected-of-links-to-isi-arrested-in-amritsar-electronic-devices-recovered-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतसर में आईएसआई से जुड़ा एक संदिग्ध युवक गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हुए बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: अमृतसर में आईएसआई से जुड़ा एक संदिग्ध युवक गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हुए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Naveen
Updated Thu, 23 Apr 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार
एसएसपी सुहैल मीर ने कहा कि पुलिस टीम अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर के जिला देहात के थाना खिलचियां पुलिस ने आईएसआई के लिए काम कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राहुल कुमार है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई खुफिया सूचना और निगरानी के आधार पर की गई। प्रारंभिक जांच में आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं और उसके कुछ संपर्क सीमा पार तक जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
Trending Videos
पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इनकी जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह किन गतिविधियों में शामिल था और उसका नेटवर्क कितना विस्तृत है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सुरक्षा एजेंसियों से जुड़ा हुआ है और कई पहलुओं पर गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी सुहैल मीर ने कहा कि पुलिस टीम अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कह की कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

कमेंट
कमेंट X