{"_id":"69ee2fe0259d9c8a2b0236ff","slug":"heat-wave-in-nine-districts-of-punjab-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: नौ जिलों में हीट वेव का प्रकोप, यह शहर रहा सबसे अधिक गर्म; आगे कैसा रहेगा मौसम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: नौ जिलों में हीट वेव का प्रकोप, यह शहर रहा सबसे अधिक गर्म; आगे कैसा रहेगा मौसम?
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 26 Apr 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
सार
नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने चार दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।
पंजाब में भीषण गर्मी
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में भीषण गर्मी के बीच आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने चार दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। सोमवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मंगलवार से पूरे प्रदेश में इसका असर बढ़ेगा और अधिकतर जिलों में बारिश हो सकती है।
Trending Videos
नौ जिलों में हीट वेव
मौसम बदलने के बावजूद सोमवार को फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में हीट वेव का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा लेकिन फिर भी तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्की बारिश से मामूली राहत, फिर भी गर्मी बरकरार
राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई जिससे अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई लेकिन यह अब भी सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। बठिंडा सबसे गर्म रहा जहां पारा 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर 39.3, लुधियाना और पटियाला 42.4, फरीदकोट 42.8 और रूपनगर में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट आई लेकिन यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक बना हुआ है।

कमेंट
कमेंट X