{"_id":"69b93c7c579443ffc602c41a","slug":"heroin-consignment-seized-in-punjab-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब में पकड़ी गई हेरोइन की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार; ड्रगमनी और हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब में पकड़ी गई हेरोइन की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार; ड्रगमनी और हथियार भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के फिरोजपुर में दो तस्करों से पांच किलो 710 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। एएनटीएफ के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है।
हथियार और हेरोइन बरामद।
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दो तस्करों को काबू किया है। तलाशी लेने पर उनके पास से पांच किलो 710 ग्राम हेरोइन, 16 लाख 90 हजार रुपये की ड्रगमनी व दो पिस्तौलें बरामद की हैं। उधर, एएनटीएफ थाना ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएनटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों के साथ संपर्क कर हेरोइन की बड़ी खेप दो आरोपियों ने मंगवाई है। उक्त आरोपी सब्जी मंडी के पास हेरोइन आगे सप्लाई करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। एएनटीएफ की टीम ने जाल बिछा कर दो आरोपियों को काबू किया।
तलाशी के दौरान उनके पास से पांच किलो 710 ग्राम हेरोइन, 16 लाख 90 हजार रुपये की ड्रगमनी, दो पिस्तौलें व दस कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गोरी और सिकंदर सिंह उर्फ काली के तौर पर हुई है। ये दोनों सीमावर्ती गांव निहाला किलचा ममदोट के रहने वाले हैं।
Trending Videos