फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   50 lakh rupees withdrawn from deceased's account, case filed against two including stepmother

Jalandhar News: मृतक के खाते से 50 लाख रुपये निकाले, सौतेली मां समेत दो पर केस

Tue, 18 Aug 2026 02:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 18 Aug 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
50 lakh rupees withdrawn from deceased's account, case filed against two including stepmother
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके बैंक खातों से करीब 50 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की सौतेली मां और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बाजेके की सानिया हांडा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता जोगिंदर राम की 28 सितंबर 2022 को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जोगिंदर राम के तीन बैंक खातों में लगभग 50 लाख रुपये जमा थे। इन खातों में सानिया की सौतेली मां सुमित्रा रानी का नाम नामिनी के तौर पर दर्ज था। सानिया और सुमित्रा रानी दोनों जोगिंदर राम की संपत्ति की कानूनी वारिस हैं। आरोप है कि सुमित्रा रानी ने रमन कुमार के साथ मिलीभगत कर जोगिंदर राम की मौत से पहले ही खातों से पूरी रकम निकाल ली। सानिया का आरोप है कि उसे उसके हिस्से की रकम नहीं दी गई। पुलिस ने सुमित्रा रानी और रमन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed