फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   A Pakistani minister has invited Mann to visit Pakistan.

पंजाब: भगवंत मान को पाकिस्तान से बुलावा, मरियम नवाज के बाद पाक मंत्री ने भी भेजा न्योता

Tue, 27 Oct 2026 07:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो सूरज प्रकाश, पठानकोट
सूरज प्रकाश, पठानकोट Updated Tue, 27 Oct 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
A Pakistani minister has invited Mann to visit Pakistan.
पाकिस्तान के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने सीएम भगवंत मान को पाकिस्तान आने का दिया निमंत्रण - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पाकिस्तान आने का औपचारिक निमंत्रण मिला है। पाकिस्तान के प्रांतीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और पाक सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह अरोड़ा ने वीडियो संदेश जारी कर मान के साथ पंजाब विधानसभा के सभी सदस्यों को पाकिस्तान आने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने दोनों देशों के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और भाईचारे के संबंध मजबूत करने पर जोर दिया।

विज्ञापन

रमेश सिंह अरोड़ा ने कहा कि भगवंत मान ने हाल ही में पंजाब विधानसभा में पाकिस्तान जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन साथ ही केंद्र सरकार से अनुमति मिलने को लेकर संदेह भी व्यक्त किया था। इसी के मद्देनजर उन्होंने मुख्यमंत्री मान को पाकिस्तान आने का न्योता दिया, ताकि वह खुद वहां की खूबसूरती और संस्कृति को देख सकें। पाकिस्तान की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की ओर से भी भगवंत मान को आमंत्रित किए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

करतारपुर साहिब के साथ दूसरे धार्मिक स्थलों के दर्शन का न्योता

पाकिस्तानी मंत्री ने भगवंत मान, पंजाब विधानसभा के स्पीकर और सभी विधायकों से गुरुद्वारा दरबार साहिब, करतारपुर सहित पाकिस्तान में स्थित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय पंजाब के प्रतिनिधियों के पाकिस्तान पहुंचने पर उन्हें विभिन्न धर्मों के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अरोड़ा ने भारतीय पंजाब विधानसभा के स्पीकर के साथ अपने अच्छे संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि स्पीकर ने भी करतारपुर साहिब जाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पाकिस्तान आने वाले प्रतिनिधियों को वहां के धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों और उनके पूजा स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

27 से 29 नवंबर तक लाहौर में होना है पंजाबी सम्मेलन

दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चार दिन पहले पंजाब विधानसभा में 27 से 29 नवंबर तक लाहौर में आयोजित होने वाले चौथे अंतरराष्ट्रीय पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने की इच्छा जताई थी। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि पाकिस्तान जाने के लिए उन्हें अनुमति मिलेगी या नहीं, इस पर संदेह है।

गौरतलब है कि इससे पहले भगवंत मान की फ्रांस यात्रा को लेकर भी विवाद हुआ था। केंद्र सरकार से अनुमति नहीं मिलने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया था। अदालत से अनुमति मिलने के बाद वह फ्रांस गए थे। यात्रा से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के लिए रोके जाने के मुद्दे पर मान और आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया था।

पाकिस्तान को बताया विभिन्न धर्मों का गुलदस्ता

अपने वीडियो संदेश में रमेश सिंह अरोड़ा ने पाकिस्तान को विभिन्न धर्मों और समुदायों का खूबसूरत गुलदस्ता बताया। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और हिंदू, मुस्लिम, सिख तथा ईसाई समुदाय के लोग देश की तरक्की में योगदान दे रहे हैं।

पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के पंजाब क्षेत्रों के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय पंजाब के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और विधायक पाकिस्तान आकर वहां के ऐतिहासिक स्थलों और संस्कृति को करीब से देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed