{"_id":"69a03db08d618e52b5025625","slug":"bodybuilder-varinder-ghuman-death-case-family-reaches-amritsar-to-collect-report-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिंदर घुम्मण मौत का मामला: रिपोर्ट लेने अमृतसर पहुंचा परिवार, बीते वर्ष अक्तूबर में हुई थी बॉडी बिल्डर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिंदर घुम्मण मौत का मामला: रिपोर्ट लेने अमृतसर पहुंचा परिवार, बीते वर्ष अक्तूबर में हुई थी बॉडी बिल्डर की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Thu, 26 Feb 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार
जालंधर में इंटरनेशनल वरिंदर सिंह घुम्मण की संदिग्ध मौत के मामले में आज उनके परिजनों ने अमृतसर के सिविल सर्जन दफ्तर का घेराव किया। परिवार SITकी उस रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा होना है।
बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण की रहस्यमयी मौत को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है। वीरवार को उनका परिवार अमृतसर के सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचा, जहां एसआईटी द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट सौंपे जाने की बात कही गई। परिवार इंसाफ की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है और रिपोर्ट को लेकर निष्पक्ष जांच की अपील कर रहा है।
Trending Videos
परिजनों ने सिविल सर्जन से मुलाकात कर स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें जांच प्रक्रिया पर पूरा भरोसा तभी होगा जब रिपोर्ट पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। इस दौरान परिवार भावुक भी नजर आया और पहले इंसाफ न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। परिवार द्वारा डॉक्टर बलबीर का नाम लेकर रिपोर्ट बदलने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया कि एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि 9 अक्तूबर 2025 को मसल सर्जरी के लिए अमृतसर गए वरिंदर घुम्मण का निधन हो गया था। परिजनों का दावा है कि ऑपरेशन के बाद उनका शरीर नीला पड़ गया था, जिसके चलते उन्होंने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर वरिंदर घुम्मण मुहिम भी तेज हो गई थी और पंजाब के हेल्थ सिस्टम पर सवाल खड़े किए गए थे।
परिवार और समर्थकों का कहना है कि यह प्राकृतिक मौत नहीं, बल्कि चिकित्सा लापरवाही का परिणाम है। अब सबकी नजर एसआईटी रिपोर्ट पर टिकी है, जो इस हाई-प्रोफाइल मामले में सच्चाई सामने ला सकती है।