फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Car falls into canal after collision with trolley; two critically injured.

Jalandhar News: ट्रॉले की टक्कर से नहर में गिरी कार, दो गंभीर

Wed, 30 Sep 2026 06:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Car falls into canal after collision with trolley; two critically injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। जलालाबाद-फाजिल्का मुख्य मार्ग पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव कालूवाला के पास नहर के पुल पर ट्रॉले ने एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिसमें चार लोग सवार थे। दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

कार में सवार चारों लोग जलालाबाद के सिविल अस्पताल में ड्यूटी खत्म कर फाजिल्का लौट रहे थे। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे और नहर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में किसी की जान नहीं गई। घायलों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद ट्रॉला चालक कुछ देर रुका और फिर वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। नहर में गिरी कार को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed