{"_id":"6abc73e106c07843c505641d","slug":"union-home-minister-amit-shah-rally-in-jalandhar-today-all-update-news-in-hindi-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में अमित शाह का बड़ा एलान: सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब को नशा मुक्त करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में अमित शाह का बड़ा एलान: सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब को नशा मुक्त करेंगे
Wed, 30 Sep 2026 03:15 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:15 PM IST
सार
जालंधर रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आप सरकार पर जमकर बरसे। शाह ने कहा कि भाजपा ने नशा मुक्त पंजाब का अभियान उठाया है, यह राजनीतिक एजेंडा नहीं है, यह पंजाब को बचाने का अभियान है। पंजाब में न हम ड्रग बेचने देंगे और न ही भारत के दूसरे राज्यों में जाने देंगे।
विज्ञापन
जालंधर में अमित शाह की रैली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जालंधर के परागपुर में हुई नशा मुक्त महारैली में बड़ा एलान किया। शाह ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब नशा मुक्त होगा।
शाह ने कहा कि आज नशा मुक्त पंजाब बनाने का समय क्यों आया? क्योंकि आम आदमी की सरकार ने चिट्टे के व्यापार को खुलेआम चलने दिया। पंजाब के चुनाव में कई मुद्दे हैं। किसानों, इंडस्ट्री, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे हैं, लेकिन आने वाला चुनाव भाजपा केवल और केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ने वाली है। आज मैं यहां से पंजाब की माताओं और युवाओं से वादा करके जाता हूं कि इस चुनाव में भाजपा का समर्थन कीजिए, कमल के फूल पर वोट डालिए, 31 दिसंबर 2029 से पहले हम पंजाब को चिट्टे के व्यापार से मुक्त कर देंगे।
शाह ने कहा कि जालंधर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, लेकिन जालंधर में नशा मुक्त पंजाब के लिए आना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है।
पंजाब देश में दो चीजों के लिए जाना जाता है। पहला, देश में जब भी खाने-पीने की जरूरत पड़ती थी, तो हमारे गोदामों को पंजाब का किसान भर देता था और आज भी भर देता है। दूसरा, आजादी से पहले का समय हो या आजादी के बाद का, जब भी सुरक्षा की बात आती थी, तो हमारे पंजाब का जवाब हमेशा तैयार रहता था। पंजाबियों के बलिदान से न सिर्फ हमें आजादी मिली, बल्कि आजादी के बाद भी भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए पंजाब ने सबसे ज्यादा बलिदान दिया है।
विज्ञापन
अमित शाह ने कहा कि जब हम वादा कर रहे हैं कि 31 दिसंबर, 2029 को पंजाब को चिट्टा मुक्त कर देंगे, तो मुझे मालूम है कि केजरीवाल एंड कंपनी क्या कहने वाली है। मैं पंजाब की जनता को बताना चाहता हूं कि हमने जो कहा है, वो करके दिखाया है। कश्मीर को आतंकवाद मुक्त करने का काम भाजपा ने किया। 50 साल पुरानी नक्सल समस्या को समाप्त करने का काम मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने किया। नॉर्थ ईस्ट के आतंकवाद को समाप्त करने का काम भाजपा ने किया, और अब बारी है 'चिट्टा मुक्त पंजाब' की। रैली से पहले शाह ने श्री सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर में माथा टेका।