फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Children visiting a fair attacked with sharp-edged weapons

Jalandhar News: मेला देखने गए बच्चों पर तेजधार हथियारों से हमला

Sat, 24 Oct 2026 05:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 24 Oct 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Children visiting a fair attacked with sharp-edged weapons
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर के भार्गव कैंप क्षेत्र में दशहरे का मेला देखने गए बच्चों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। पुलिस कार्रवाई न होने पर परिजन देर रात थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया।

तिलक नगर निवासी सुशील मेहता ने बताया कि उनके बच्चे दशहरे का मेला देखने गए थे। हल्की धक्का-मुक्की के बाद कुछ युवकों ने उन पर कथित तौर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। परिजन का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों पर उचित कार्रवाई की मांग की। थाना भार्गव कैंप प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। परिजन को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed