{"_id":"6adcad0612441a0905076abe","slug":"video-congress-state-president-pargat-singh-slams-aap-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने आप पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने आप पर बोला हमला
पंजाब में धान की खरीद और लिफ्टिंग की धीमी रफ्तार को लेकर सियासत तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष एवं जालंधर कैंट से विधायक सरदार परगट सिंह ने शनिवार को कुक्कड़ पिंड की दाना मंडी का दौरा कर किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए धान खरीद व्यवस्था में कथित तौर पर चार हजार करोड़ रुपये के घोटाले का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के नेता पंजाब को लूटने में जुटे हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके सामने सरेंडर कर चुके हैं।
परगट सिंह ने मंडी में धान की खरीद और उठान की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की एडवांस प्लानिंग के अभाव में किसान और आढ़ती परेशान हैं। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से फोन पर बात की और खरीद तथा लिफ्टिंग में तेजी लाने की मांग की।
परगट सिंह के मुताबिक, कुक्कड़ पिंड मंडी के मुख्य यार्ड में करीब दो लाख से अधिक धान की बोरियां पहुंचती हैं। उन्होंने दावा किया कि इनमें से करीब 50 हजार बोरियों का ही उठान हुआ है, जबकि करीब 30 हजार बोरियां भरकर रखी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।