{"_id":"6adc5a862af8b58e6c099acd","slug":"video-residents-of-housing-societies-in-sector-150-staged-a-protest-against-pollution-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-150 में प्रदूषण के खिलाफ 15 सोसाइटियों के निवासी सड़क पर उतरे, ट्रकों को पुश्ता रोड से निकालने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-150 में प्रदूषण के खिलाफ 15 सोसाइटियों के निवासी सड़क पर उतरे, ट्रकों को पुश्ता रोड से निकालने की मांग
नोएडा के सेक्टर-150 में बढ़ते वायु प्रदूषण और सड़कों पर उड़ती धूल के विरोध में शनिवार को 15 आवासीय सोसाइटियों के निवासी प्रदर्शन कर रहे हैं। निवासियों ने एटीएस प्रिस्टीन के पास लगे हाइट बैरियर को हटाने और भारी वाहनों की आवाजाही पुश्ता रोड से सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि मिट्टी और निर्माण सामग्री से भरे ट्रकों के रिहायशी सड़कों से गुजरने के कारण धूल बढ़ रही है। इससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। निवासियों ने बिना नंबर प्लेट और तेज गति से चलने वाले ट्रकों पर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा सड़कों की नियमित सफाई, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण और अतिक्रमण हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने नोएडा प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस से जल्द कार्रवाई की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।