{"_id":"6adcb0ea6f61be072b0ce480","slug":"youth-beaten-for-trying-to-stop-drug-use-video-goes-viral-police-take-action-moga-news-c-371-1-mog1001-103320-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: नशा रोकने पर नौजवान को पीटा<bha>;<\/bha> वीडियो वायरल, पुलिस सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: नशा रोकने पर नौजवान को पीटा<bha>;</bha> वीडियो वायरल, पुलिस सक्रिय
Sat, 24 Oct 2026 06:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
घायल युवक को अस्पताल में करवाया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। जिले के थाना निहाल सिंह वाला के गांव खोटे में नशा कर रहे एक युवक को रोकना एक नौजवान को भारी पड़ गया। नशा रोकने पर युवक ने नौजवान से गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।
आरोपी के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी नौजवान की बुरी तरह पिटाई की। घायल नौजवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद घायल युवक जगसीर सिंह की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने घायल जसकरन सिंह के बयान दर्ज किए। पुलिस ने सुखजीवन सिंह, बुट्टा सिंह, किसटम कौर और जोबन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। ये सभी गांव खोटे के निवासी हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।