{"_id":"6adc5ae43801f539b5011dbe","slug":"video-voters-arrive-to-check-the-status-of-their-details-in-budaun-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: वोटर लिस्ट की गड़बड़ी ने बढ़ाई चिंता, अपने विवरण की स्थिति देखने पहुंचे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: वोटर लिस्ट की गड़बड़ी ने बढ़ाई चिंता, अपने विवरण की स्थिति देखने पहुंचे मतदाता
Mukesh Kumar
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:44 PM IST
Link Copied
पीलीभीत सदर विधानसभा की मतदाता सूची में गड़बड़ियों के मामले सामने आने के बाद लोग अपने वोट की स्थिति जांचने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। शनिवार को शहर के एसएन इंटर कॉलेज, राम लुभाई महाविद्यालय समेत अन्य स्कूल-कॉलेजों में विशेष शिविर लगाए गए। यहां बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की मौजूदगी में मतदाता सूची में नाम, फोटो और अन्य विवरणों में संशोधन की प्रक्रिया की गई।
एसएन इंटर कॉलेज में तीन बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। यहां प्रत्येक बूथ पर पांच से दस मतदाताओं ने सूची में संशोधन से संबंधित मामले सामने रखे। कैंप में पहुंचे लोग अपने वोट की स्थिति की जांच करने के साथ ही मतदाता सूची में दर्ज विवरणों का मिलान करते नजर आए। लोगों का कहना था कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले उजागर होने के बाद वे अपने वोट की स्थिति जानने के लिए पहुंच रहे हैं। वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि मतदाता सूची में उनका नाम और अन्य विवरण सही दर्ज हैं या नहीं। विशेष कैंप के माध्यम से लोगों को सूची में त्रुटियों को दुरुस्त कराने का अवसर मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।