{"_id":"6a364f7a6822784c0403f4e4","slug":"cm-mann-laid-the-foundation-stone-for-the-road-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मान ने रखी सड़क की नींव: 15 गांवों के हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ, इतने करोड़ की है परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मान ने रखी सड़क की नींव: 15 गांवों के हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ, इतने करोड़ की है परियोजना
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क शाहकोट-मोगा-रामपुर सड़क को गिद्दड़पिंडी धुस्सी बांध से जोड़ेगी। इससे लगभग 15 गांवों के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
सीएम मान ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को शाहकोट विधानसभा क्षेत्र में सतलुज नदी के किनारे 37.93 किलोमीटर लंबी धुस्सी बांध लिंक सड़क का नींव पत्थर रखा। इस परियोजना की लागत 61.82 करोड़ रुपये है। यह सड़क क्षेत्र में यातायात सुविधा के साथ बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान बनेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क शाहकोट-मोगा-रामपुर सड़क को गिद्दड़पिंडी धुस्सी बांध से जोड़ेगी। इससे लगभग 15 गांवों के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। शाहकोट और लोहियां क्षेत्र के लोग दशकों से बाढ़ के खतरे में जी रहे थे। यह सड़क बांध को मजबूत बनाएगी और बाढ़ के दौरान सुरक्षा कवच का काम करेगी। बरसात में कई गांवों का संपर्क टूट जाता था, जिससे लोगों को परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे क्षेत्र की जीवन रेखा बनेगी
धुस्सी बांध लिंक सड़क पूरे क्षेत्र की जीवनरेखा बनेगी। इससे 15 से 16 हजार लोगों को रोजाना बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। यह मार्ग शाहकोट-मोगा सड़क को लोहियां-मक्खू सड़क से जोड़ेगा। यह एक प्रभावी बाईपास के रूप में काम करेगा, जिससे ट्रैफिक दबाव कम होगा। इससे किसानों, छात्रों और व्यापारियों को भी लाभ होगा।