{"_id":"6a784c0478813ff86409c44c","slug":"cm-mann-laid-the-foundation-stone-of-guru-ravidas-vani-study-center-at-jalandhar-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: सीएम मान ने रखी गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की आधारशिला, कहा- हमें पंजाब बनाना है कैलिफोर्निया नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: सीएम मान ने रखी गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की आधारशिला, कहा- हमें पंजाब बनाना है कैलिफोर्निया नहीं
Sun, 09 Aug 2026 03:14 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 09 Aug 2026 03:14 PM IST
सार
सीएम मान ने अपने संबोधन में लोगों से आम आदमी पार्टी को पंजाब में फिर से जीत दिलाने की अपील करते हुए कहा कि मैं राज्य का खजाना जनता पर खर्च करता रहूंगा।
विज्ञापन
सीएम मान ने रखी गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की आधारशिला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जालंधर के नौगज्जा में श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की आधारशिला रखी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का अवसर है। केंद्र के निर्माण के बाद यहां बच्चे श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन, बाणी और शिक्षाओं पर अध्ययन एवं शोध कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह अध्ययन केंद्र आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान और धार्मिक शिक्षा से जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की बाणी और विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। अपने संबोधन में भगवंत मान ने पंजाब सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमें पंजाब बनाना है, कैलिफोर्निया नहीं। उन्होंने कहा कि पहले बच्चे सरकारी स्कूलों में दलिया खाने के लिए जाते थे, लेकिन अब वहां पढ़ाई करने जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने माताओं-बहनों को दी जा रही आर्थिक सहायता का भी जिक्र किया और कहा कि सरकार की योजनाओं को लेकर विरोधियों को आपत्ति है। मान ने कहा कि जनता अगर उन्हें लगातार वोट देती रहेगी तो वह राज्य के खजाने का पैसा लोगों की भलाई पर खर्च करते रहेंगे।
विज्ञापन
संत निरंजन दास की मौजूदगी का भी किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास की कार्यक्रम में मौजूदगी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि संत निरंजन दास के पास व्यस्तता के कारण किसी कार्यक्रम में इतनी देर बैठने का समय कम ही होता है, लेकिन आज आग्रह करके उन्हें कार्यक्रम में लाया गया। मुख्यमंत्री ने संत निरंजन दास को पद्मश्री सम्मान मिलने को भी खुशी का विषय बताया। उन्होंने कहा कि नौगज्जा में स्थापित होने वाला अध्ययन केंद्र आने वाली पीढ़ियों को श्री गुरु रविदास जी की बाणी, शिक्षाओं और विचारधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

रविदासिया समुदाय को लेकर सियासी हलचल तेज
श्री गुरु रविदास जी से जुड़े इस प्रोजेक्ट को लेकर पंजाब की राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषण के स्तर पर इसे दोआबा क्षेत्र में रविदासिया समुदाय तक पहुंच मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस द्वारा इस प्रोजेक्ट को शुरू करवाने की कोशिश का दावा किया जाता रहा है। वहीं भाजपा सरकार ने जालंधर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखने और डेरा बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास को पद्मश्री सम्मान दिए जाने जैसे कदम उठाए हैं। अब आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बाणी अध्ययन केंद्र की आधारशिला रखे जाने के बाद इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।
दोआबा की राजनीति में डेरा बल्लां का प्रभाव
जालंधर के बल्लां स्थित डेरा सचखंड बल्लां लंबे समय से दोआबा की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। डेरा जालंधर, नवांशहर, होशियारपुर और कपूरथला सहित दोआबा क्षेत्र की कई विधानसभा सीटों पर प्रभाव रखता है और यहां बड़ी संख्या में संगत जुड़ी हुई है। बीते समय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं का डेरा बल्लां पहुंचना भी चर्चा का विषय रहा है।
पीएम मोदी भी हुए थे नतमस्तक
बीते एक फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेरा बल्लां पहुंचकर संत निरंजन दास से मुलाकात की थी और उनके पैर छूकर सम्मान प्रकट किया था। इसके बाद 17 जुलाई को जालंधर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने श्री गुरु रविदास महाराज के नाम से जुड़ी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और संत निरंजन दास से मुलाकात भी की थी।
कांग्रेस के नेता भी समय-समय पर डेरा बल्लां पहुंचते रहे हैं। ऐसे में अब श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की नींव रखे जाने के बाद दोआबा की सियासत में डेरा बल्लां और रविदासिया समुदाय की भूमिका एक बार फिर केंद्र में आ गई है।