{"_id":"6a702526f2287a9680064a23","slug":"commotion-at-jalandhar-petrol-pump-vehicle-fails-to-start-after-refuelling-with-diesel-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर के पेट्रोल पंप पर हंगामा: 300 का डीजल भरवाने के बाद नहीं चली गाड़ी, लेडी मैनेजर के कैबिन में घुसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के पेट्रोल पंप पर हंगामा: 300 का डीजल भरवाने के बाद नहीं चली गाड़ी, लेडी मैनेजर के कैबिन में घुसे लोग
Mon, 03 Aug 2026 10:50 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:50 AM IST
सार
जालंधर के 120 फुटी रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात डीजल भरवाने के बाद गाड़ी की फ्यूल सुई में बदलाव नहीं आया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के 120 फुटी रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात 300 रुपये का डीजल भरवाने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। वाहन चालक अनुज ने आरोप लगाया कि डीजल भरवाने के बावजूद उनकी गाड़ी की फ्यूल सुई और डीटीई मीटर में कोई बदलाव नहीं आया। विरोध करने पर पंप प्रबंधन के साथ उनकी तीखी बहस हो गई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।
पीड़ित अनुज का आरोप है कि गाड़ी कुछ दूरी चलने के बाद ईंधन की कमी के कारण झटके खाने लगी। जब वह दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचे तो कर्मचारियों ने गलती मानते हुए फिर से डीजल डालने की बात कही, लेकिन इसके बाद भी वाहन के मीटर में कोई बदलाव दिखाई नहीं दिया। उनका आरोप है कि अंदर मौजूद महिला मैनेजर बाहर नहीं आईं और बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
घटना के दौरान पंप पर मौजूद अन्य ग्राहकों ने भी पंप की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि कई बार मीटर को जीरो किए बिना ही ईंधन भरना शुरू कर दिया जाता है, जिससे ग्राहकों को नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर अनुज ने अपने भाई और क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि डॉ. मनीष को मौके पर बुलाया। आरोप है कि उनके साथ भी उचित व्यवहार नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डिवीजन नंबर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनकर जांच शुरू कर दी। पुलिस वाहन से ईंधन निकालकर उसकी वास्तविक मात्रा की भी जांच कर रही है।
इस बीच अनुज के परिवार की कुछ महिलाएं भी पेट्रोल पंप पहुंच गईं और लेडी मैनेजर से जवाब मांगते हुए कैबिन में पहुंच गईं। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और महिला मैनेजर को सुरक्षित दूसरे कैबिन में ले जाकर माहौल शांत कराया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट और तकनीकी परीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।