{"_id":"6a6ffcae97ba5ea4f508d2b5","slug":"two-groups-clashed-during-at-jalandhar-devi-talab-mandir-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: देवी तालाब मंदिर में शुकराना यात्रा में भिड़े दो गुट, आप के नॉर्थ हलका इंचार्ज के सामने हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: देवी तालाब मंदिर में शुकराना यात्रा में भिड़े दो गुट, आप के नॉर्थ हलका इंचार्ज के सामने हुआ बवाल
Mon, 03 Aug 2026 07:59 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:59 AM IST
सार
श्री देवी तालाब मंदिर में फतेह गैंग और भाना गैंग से जुड़े लोग आमने-सामने आ गए। पहले नारेबाजी और कहासुनी हुई फिर हाथापाई के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके। उस समय मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
मंदिर में हंगामे के दाैरान माैजूद लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के ऐतिहासिक श्री देवी तालाब मंदिर में रविवार शाम आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज एवं मेयर विनीत धीर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुटों में झड़प और पथराव हो गया।
विज्ञापन
घटना उस समय हुई जब मंदिर परिसर से यात्रा की शुरुआत हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फतेह गैंग और भाना गैंग से जुड़े लोग आमने-सामने आ गए। पहले नारेबाजी और कहासुनी हुई फिर हाथापाई के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके। उस समय मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना-8 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। पथराव के आरोप में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसीपी नॉर्थ अशोक मीना ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार अब तक किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने पथराव में श्रद्धालुओं के चोटिल होने का दावा किया है।
इसी कार्यक्रम के तहत मेयर विनीत धीर ने हाल ही में नॉर्थ हलका इंचार्ज नियुक्त किए जाने के बाद देवी तालाब मंदिर में माथा टेककर शुक्राना यात्रा शुरू की। यात्रा प्रीत नगर और सोढ़ल रोड से होते हुए श्री सोढ़ल मंदिर में संपन्न हुई। इसमें कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जिला प्रधान अमृतपाल, कई पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
दोनों गुटों का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार फतेह गैंग का नेतृत्व करणप्रीत सिंह उर्फ ज्ञानी उर्फ फतेह करता है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और जबरन वसूली समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। भाना गैंग का नाम मल्ली हत्याकांड और सोनू बाबा हत्याकांड जैसे चर्चित मामलों में सामने आ चुका है। इसके कई सदस्य पुलिस निगरानी में हैं।
पुरानी रंजिश की भी जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों गुटों के बीच वर्चस्व, सट्टेबाजी, शराब ठेकों और कथित जबरन वसूली को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि मंदिर परिसर में हुई झड़प उसी रंजिश का नतीजा थी या नहीं।