सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   AAP leader Lucky Oberoi funeral case registered against four people including gangster Joga

AAP नेता लक्की ओबरॉय का अंतिम संस्कार: जहां हत्या हुई वहां थी नौकर की कार; गैंगस्टर जोगा समेत चार पर केस दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 07 Feb 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने एक विदेशी गैंगस्टर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

AAP leader Lucky Oberoi funeral case registered against four people including gangster Joga
जालंधर में आप नेता लक्की ओबराॅय की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर में आम आदमी पार्टी (आप) नेता लक्की ओबरॉय की हत्या के मामले में पुलिस जांच के साथ-साथ कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। जांच का फोकस अब लक्की के घरेलू नौकर शिंगारी और होशियारपुर के एक शूटर पर टिक गया है। वहीं, मामले में पुलिस ने एक विदेशी गैंगस्टर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या के पीछे निजी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। 

Trending Videos


पुलिस ने गैंगस्टर जोगराज सिंह उर्फ जोगा फोल्डीवाल, दलबीरा और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ डिवीजन-6 थाना, जालंधर कमिश्नरेट में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर की गई। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में कैद हमलावर और उसके साथी की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। दोनों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को श्मशान घाट में लक्की ओबरॉय का अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके आठ वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के दौरान माहौल शोक और आक्रोश से भरा रहा। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के समय शूटर एक्टिवा पर सवार था। हत्या के बाद एक्टिवा को ठिकाने लगाकर वह क्रेटा कार में बैठकर फरार हो गया। यह क्रेटा कार लक्की ओबरॉय के नौकर शिंगारी के पास थी, जिसे लक्की ने चलाने के लिए दे रखा था। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि क्रेटा कार नौकर शिंगारी ही चला रहा था।

आशंका जताई जा रही है कि नौकर ने ही शूटर को लक्की की दिनचर्या, रास्तों और समय की पूरी जानकारी दी। जांच में यह भी सामने आया है कि लक्की और नौकर के बीच नशे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हत्या की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है। वारदात के बाद आरोपी मिट्ठापुर की ओर फरार हुए। एक अन्य नौकर के भी लापता होने से पुलिस का शक और गहरा गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पंजाब में ही छिपे हैं और जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

लक्की ओबरॉय का पूरा नाम सतविंदरपाल सिंह उर्फ लकी ओबरॉय था। वह पेशे से फाइनेंसर था और जालंधर कैंट क्षेत्र में आप का वार्ड इंचार्ज था। हत्या के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए एक पोस्ट में जोगा फोल्डीवाल ने वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में ओबरॉय पर कई आरोप लगाए गए और कहा गया कि कॉलेज अध्यक्ष पद को लेकर विवाद के चलते निजी दुश्मनी में उनकी हत्या की गई।

ओबरॉय के भाई दमनदीप सिंह के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने शिकायत में जोगा और दलबीरा के नाम लेते हुए कहा कि दोनों ने पहले भी ओबरॉय को धमकाया था। हालांकि पुलिस ने बताया कि उस समय परिवार की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। घटना के वक्त ओबरॉय अपने भाई और एक दोस्त के साथ गुरुद्वारे गया था। पुलिस ने बताया कि हमलावर और उसका साथी दोनों हुडी पहने हुए थे।

इस बीच, पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना के बाद पंजाब के डीजीपी को जालंधर भेजा है। घटना को लेकर कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने भी आप सरकार पर निशाना साधा है और आरोप लगाया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed