{"_id":"6988fb217148e3b75f02df50","slug":"the-woman-along-with-her-lover-murdered-her-husband-after-he-became-a-hindrance-in-their-relationship-panipat-news-c-244-1-pnp1012-151926-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: संबंधों में बाधा बनने पर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: संबंधों में बाधा बनने पर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी । पुलिस
विज्ञापन
समालखा। समालखा की ऑफिसर कॉलोनी में मंगलवार को हुई अनिल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने अनिल की पत्नी किरण और मौसेरे भाई सुधीर को गिरफ्तार किया। दोनों ने प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर अनिल की हत्या की थी। वारदात के दिन पहले दूध में नींद की गोली मिलाकर अनिल को पिला दिया था इसके बाद पत्नी ने उसके हाथ पकड़े और आरोपी सुधीर ने शॉल से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
शव को नहर में फेंकने की साजिश रची, लेकिन बच्चों की आंख खुल जाने के कारण आरोपियों ने शव बिस्तर पर ही छोड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान दोनों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। समालखा थाना प्रभारी गुलशन ने बताया कि बुधवार को ऑफिसर कॉलोनी निवासी अनिल का शव घर में ही पड़ा मिला था। अनिल के चेहरे पर निशान होने के कारण परिजनों ने हत्या होने की आशंका जताई थी। अनिल के पिता लख्मी ने थाने में शिकायत देकर बेटे की मौत ही निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी। इसके बाद से ही समालखा थाना पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी थी। शुरूआत में परिजनों ने अनिल की पत्नी किरण पर हत्या करने का शक जाहिर किया था। पुलिस ने इस बिंदु पर अपनी जांच शुरू की। पुलिस ने अनिल के घर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात को करीब 11 बजे घर में एक व्यक्ति घुसता हुआ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने मृतक की पत्नी किरण और अनिल के मौसेरे भाई सुधीर निवासी पट्टीकल्याणा से भी पूछताछ की।
पहले दोनों पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन, सख्ती से पूछताछ के बाद वह टूट गए और वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी सुधीर का मौसेरे भाई अनिल के घर पर आना जाना था। इसी बीच अनिल की पत्नी किरण की सुधीर के साथ बातचीत होने लगी और दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए, लेकिन अनिल को इसकी भनक लग गई थी, जिसका वह कई बार विरोध कर चुका था।
Trending Videos