सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man injured in a beating died during treatment.

Agra News: पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 09 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a beating died during treatment.
फाइल फोटो मृतक शांति प्रकाश स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में 31 जनवरी को बाइक से जा रहे युवक की कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर बेरहमी से पिटाई कर दी थी। पिटाई से घायल युवक की घटना के नौंवे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के पिता ने तीन दिन पूर्व नीवरी गांव के तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
Trending Videos




थाना शमसाबाद क्षेत्र के कौलारा खुर्द निवासी पप्पू किसान हैं। उन्होंने 31 जनवरी को थाना डौकी में तहरीर दी थी। पुलिस को बताया था कि उनका इकलौता पुत्र शांति प्रकाश (25) अपने ममेरे भाई रामनाथ के साथ बाइक से नीवरी गांव जा रहा था। रास्ते में नीवरी थाना डौकी निवासी श्रीनिवास, प्रीमा उर्फ रीना उर्फ रीमा पत्नी डंबल सिंह उर्फ मुकेश और रिंकू ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप लगाया कि ये लोग गाली-गलौज करते हुए परिवार की एक महिला को परेशान करने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ममेरे भाई ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर नहीं माने और बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पिटाई से शांति प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर धमकियां देते हुए चले गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे घर ले गए, जहां दो दिन तक इलाज कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं पिता ने बृहस्पतिवार को श्रीनिवास, रिंकू और प्रीमा के खिलाफ थाना डौकी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शनिवार को दोपहर दो बजे इलाज के दौरान शांति प्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि हमले में घायल युवक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। पिता ने बृहस्पतिवार को तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इकलौते बेटे की मौत से टूटा दुखों का पहाड़
इकलौते बेटे शांति प्रकाश की इलाज के दौरान मौत हो जाने से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां बेहाल हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि शांति प्रकाश अविवाहित था और बाहर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed