{"_id":"69881c11c80052db1d0b8035","slug":"young-man-shot-himself-in-car-in-agra-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक ने खुद को मारी गोली, कार में मिली खून से लथपथ लाश; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक ने खुद को मारी गोली, कार में मिली खून से लथपथ लाश; जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में एक युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। युवक का खून से लथपथ शव कार के अंदर मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम स्थित डीपीएस स्कूल के पास शनिवार रात कार के अंदर खुद को लॉक कर युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता निखिल एस्टेट के पास रहने वाले अमर रजावत ने मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र विश्वजीत सिंह के रूप में की।
पुलिस को कार में एक पिस्टल, तमंचा, कारतूस, 9700 रुपये, शराब का पौवा और ब्लड सैंपल की रिपोर्ट मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन ने अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं की है।
Trending Videos
पुलिस को कार में एक पिस्टल, तमंचा, कारतूस, 9700 रुपये, शराब का पौवा और ब्लड सैंपल की रिपोर्ट मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन ने अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन