{"_id":"698853d40e2b31430f0974b6","slug":"taj-mahal-will-be-closed-to-tourists-for-two-and-half-hours-on-february-10th-in-morning-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताजमहल आने वाले पर्यटक ध्यान दें, 10 फरवरी को ढाई घंटे बंद रहेगा स्मारक; नहीं मिल सकेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताजमहल आने वाले पर्यटक ध्यान दें, 10 फरवरी को ढाई घंटे बंद रहेगा स्मारक; नहीं मिल सकेगा प्रवेश
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार
ताजमहल देखने आ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। ताजमहल 10 जनवरी को ढाई घंटे के लिए बंद रहेगा। ऐसे में किसी भी आम पर्यटक को स्मारक में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ताजमहल
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
ताजमहल 10 फरवरी को आम पर्यटकों के लिए ढाई घंटे बंद रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार वीवीआईवी भ्रमण के दाैरान सुरक्षा प्रोटोकाॅल बनाए रखने के लिए ये निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी और प्रथम महिला वेरोनिक हर्मिनी सुबह करीब साढ़े नाै बजे ताजमहल भ्रमण के लिए पहुंचेंगे।
उनके भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए सुबह नाै बजे से 11:30 बजे तक मुख्य स्मारक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। हालांकि स्मारक बंदी का समय वीवीआईपी भ्रमण की स्थिति के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है। भ्रमण को देखते हुए एएसआई ने फैसला किया है कि स्मारक बंद होने के निर्धारित समय से दो घंटे पहले ही बुकिंग ऑफिस बंद कर दिए जाएंगे।
इसके साथ ही एएसआई की ओर से आसपास के होटलों और पर्यटन विभाग को सूचित कर दिया गया है ताकि पर्यटकों को जानकारी दे दी जाए, जिससे वह असुविधा से बच सकें। उधर, वीवीआईपी भ्रमण को देखते हुए सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
Trending Videos