सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction work on second metro corridor in Agra is progressing rapidly, station being built at Sultanganj P

Agra Metro: दूसरे काॅरिडोर का निर्माण कार्य तेज, सुल्तानगंज चौराहे पर की बैरिकेडिंग; बढ़ेगी जाम की समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 08 Feb 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। दूसरे काॅरिडोर का काम भी तेज कर दिया गया है। सुल्तानगंज पुलिया चौराहे पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इससे लोगों को जाम की दिक्कत से जूझना पड़ सकता है।

Construction work on second metro corridor in Agra is progressing rapidly, station being built at Sultanganj P
सुल्तानगंज की पुलिया पर चल रहा मेट्रो का काम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर का निर्माण का तेज कर दिया है। सुल्तानगंज पुलिया चौराहे पर बैरिकेडिंग कर दी है। यहां स्टेशन बनाने का कार्य शुरू हो गया है। चौराहे के बीच में बैरिकेडिंग से जाम की समस्या और बढ़ जाएगी।
Trending Videos


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक एलिवेटेड ट्रैक बन रहा है। अबुल उलाह दरगाह से सुल्तानगंज तक पिलर बन चुके हैं। इसमें सुल्तानगंज की पुलिया पर स्टेशन बनाया जाना है। इसके लिए पिलर बनाए जा रहे हैं। कार्य को तेज करने के लिए चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई है। जाम से बचाव के लिए पुलिस और यूपीएमआरसी के गार्ड भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानगंज से आगे जाकर कमला नगर से ही मेट्रो ट्रैक हाईवे को पार करते हुए लंगड़े की चौकी की ओर से गुजारा जाएगा। यहां से यमुना नदी पर पुल बनाकर कालिंदी विहार तक ट्रैक बनाया जा रहा है। दूसरे कॉरिडोर का कार्य दो चरणों में चल रहा है। पहले चरण में आगरा कॉलेज से आगरा कैंट और दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक ट्रैक बनाया जा रहा है। इसकी दूरी 16 किमी है और इसमें 14 स्टेशन हैं। हर स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज की व्यवस्था होगी जिससे लोगों को सड़क पार करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

मंडी समिति पर पिलर बनाने का काम शुरू
यूपीएमआरसी ने यमुना पार में मेट्रो का कार्य तेज कर दिया है। मंडी समिति पर पिलर बनाने के लिए खुदाई शुरू हो गई है। यहां पर दो मशीन लगी हैं। यहीं पर मेट्रो स्टेशन भी बनेगा। पिलर बनाने के बाद इस पर यू-गर्डर रखे जाएंगे। इनका निर्माण डौकी और रुनकता के कास्टिंग प्लांट में हो रहा है। इससे निर्माण कार्य जल्दी पूरा हो जाएगा। यूपीएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि दूसरा कॉरिडोर इसी दिसंबर में पूरा करने का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें-UP: खून से सना चेहरा और हाथ पर लिखा सनी, दिल्ली की सोनाली से मैच हुई AI फोटो; यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली थी लाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed