'बाबा' पर बिगड़ी औरत: बीच बाजार दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बोली- ये मुझे छेड़ रहा था; देखें वायरल वीडियो
महिला ने कथित तौर पर छेड़छाड़ से आक्रोषित होकर उसे बीच बाजार में पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में मौके पर मौजूद लोग भी घटनाओं को लेकर नाराजगी जाहिर करते और साधु वेशधारी व्यक्ति को खरी खोटी सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विस्तार
यूपी के मथुरा स्थित रंगेश्वर मंदिर के समीप एक महिला द्वारा साधु वेशभूषा धारी व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने उक्त व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाजार में भारी भीड़ के बीच महिला लगातार डंडे से साधु वेशधारी व्यक्ति को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रही है।
लोगों में आक्रोश
घटना को लेकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार साधु वेशधारी व्यक्ति पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है, बताया जा रहा है इस व्यक्ति के खिलाफ पहले भी महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें सामने आई थीं।
बीच बाजार पकड़कर पीटा
महिला ने कथित तौर पर छेड़छाड़ से आक्रोषित होकर उसे बीच बाजार में पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में मौके पर मौजूद लोग भी घटनाओं को लेकर नाराजगी जाहिर करते और साधु वेशधारी व्यक्ति को खरी खोटी सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग उसे और मारने की बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं जबकि महिला लगातार डंडे से उक्त व्यक्ति पर प्रहार करती दिखाई दे रही है।