सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yashoda Maiya birthday was celebrated at Nandbaba temple in Nandgaon

Mathura: यशोदा मैया की जय-जयकार से गूंजा नंदगांव, रोशनी से जगमग नंदबाबा मंदिर; भक्ति रस में डूबे रहे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 07 Feb 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा के विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में यशोदा मैया का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर रोशनी में जगमगाता तो श्रद्धालु भक्ति रस में डूब दिखे। रात तक विभिन्न आयोजनों का दाैर चला।

Yashoda Maiya birthday was celebrated at Nandbaba temple in Nandgaon
नंदबाबा मंदिर में भजन की प्रस्तुति देते गायक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

नंदगांव के विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में शनिवार को यशोदा मैया का जन्मदिन भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रमों का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। इस अवसर पर ठाकुर श्री कृष्ण बलराम समेत पूरे नंद परिवार का भव्य शृंगार किया गया। मंदिर प्रांगण को आकर्षक सजावट व रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
Trending Videos


यशोदा मैया की जयंती पर 56 भोग अर्पित किए गए। इसके बाद नंदगांव व बरसाना से आए समाजियों ने संयुक्त बधाई समाज गायन का आयोजन हुआ। ब्रज की पारंपरिक रसिया और पदों के माध्यम से यशोदा-कृष्ण के वात्सल्य भाव का सजीव चित्रण किया गया। कार्यक्रम में साधु-संतों व ब्राह्मणों के लिए भोजन-प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई। सायंकाल भजन संध्या आयोजित हुई, जिसमें भजनों की मधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। रात्रि में फूल बंगला सजाया गया, जहां पुष्पों से सजे ठाकुरजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में यशोदा मैया के मायके मेहराना गांव में भी श्रद्धा भाव से जन्मदिन मनाया गया। वहां विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम आयोजक दानबिहारी चौधरी ने सभी आगंतुकों का पटुका पहनाकर स्वागत किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र यशोदा मैया के जयघोष से गूंज उठा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed