{"_id":"69884b6c2e7a2ad3c40dc862","slug":"man-under-influence-of-alcohol-threw-stones-at-vehicles-video-viral-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नशे में युवक का उत्पात, सड़क पर वाहनों को मारे पत्थर; रोडवेज बस के सामने हुआ ऐसा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नशे में युवक का उत्पात, सड़क पर वाहनों को मारे पत्थर; रोडवेज बस के सामने हुआ ऐसा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के मथुरा जिले में नशे में धुत युवक ने जमकर उत्पात मचाया। सड़क पर चलते वाहनों पर पत्थर फेंके। इस दाैरान युवक रोडवेज बस की चपेट में आ गया। घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है।
वाहनों पर पत्थर मारता युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा में पुलिस लाइन के गेट पर शनिवार रात एक युवक ने नश में जमकर हंगामा किया। वाहनों पर ईंट पत्थर फेंके और राहगीरों को भी निशाना बनाया। सड़क पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। वाहन चालक दहशत में आ गए।
इसी दाैरान नशे में धुत युवक ने तेज रफ्तार बस को भी पत्थर मारने की कोशिश की। अचानक से सामने आने पर युवक बस के नीचे आ गया। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। घायल अवस्था में युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नशे में युवक वाहनों पर पत्थर मारते हुए दिख रहा है। साथ ही बस की चपेट में आते हुए भी युवक वीडियो में दिखा है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन