सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Encounter in Nakodar accused arrested for demanding ransom of five crore rupees

नकोदर में मुठभेड़: पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और फायरिंग के दो आरोपी काबू, पिस्टल और कारतूस बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 04 Feb 2026 09:36 AM IST
विज्ञापन
सार

नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें अंकित कुमार को गोली लगी। वहीं हरिंदर गुप्ता के पैर में फ्रैक्चर हुआ। दोनों को काबू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

Encounter in Nakodar accused arrested for demanding ransom of five crore rupees
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

नकोदर पुलिस ने विदेश में बैठे गैंग के नाम पर दी जा रही धमकियों से जुड़े जबरन वसूली और फायरिंग की साजिश को नाकाम करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी शिकायतकर्ता के दफ्तर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने और दोबारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

Trending Videos


शिकायतकर्ता मनीष बख्शी बीबी स्कूल ऑफ आईलेट्स और बख्शी ट्रैवल कंपनी के मालिक हैं। 11 नवंबर को उन्हें विदेशी नंबरों से कॉल आए, जिनमें कॉलर्स ने खुद को गोल्डी बराड़ और रोहित गोधरा गैंग का सदस्य बताते हुए पांच करोड़ की रंगदारी मांगी। इस पर थाना सिटी नकोदर में शिकायत दर्ज हुई। 16-17 जनवरी की रात उन्हें धमकी भरे संदेश आए कि रकम न देने पर उनके ऑफिस के बाहर फायरिंग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी जालंधर ग्रामीण एस. हरविंदर सिंह विर्क के निर्देश पर डीएसपी ओंकार सिंह बराड़, डीएसपी इंदरजीत सिंह सैनी, सीआईए  इंचार्ज इंस्पेक्टर पुष्प बाली, एसआई हरमिंदर सिंह (एसएचओ सिटी नकोदर) और एसआई दिलबाग सिंह की टीमों ने एजीटीएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। खुफिया सूचना पर नूरमहल रोड के पास बीर गांव फाटक से सरकापुर लिंक रोड पर नाकाबंदी की गई।



नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें अंकित कुमार को गोली लगी। वहीं हरिंदर गुप्ता के पैर में फ्रैक्चर हुआ। दोनों को काबू कर अस्पताल पहुंचाया गया।
 
आरोपियों के पास से .30 बोर की पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों पहले से दर्ज एफआईआर में नामजद थे और रंगदारी न मिलने पर शिकायतकर्ता को निशाना बना रहे थे।

 आरोपी अंकित सीतामढ़ी (बिहार) का रहने वाला है और फिलहाल बस्ती जोधेवाली, लुधियाना में रह रहा था। हरिंदर गुप्ता गोरखपुर का मूल निवासी है और फिलहाल जगत नगर, लुधियाना में रह रहा था। 
पुलिस के अनुसार, मामले की आगे जांच जारी है और इसमें शामिल सभी लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed